Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़जामताड़ा पहुचे गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू

जामताड़ा पहुचे गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू

जामताड़ा/चंदन सिंह : जेएमएम गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू बीते शाम मीडिया से रूबरू हुए। मौके पर जेएमएम के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। जहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा निर्देश पर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य के सभी कर्मियों के साथ मित्रता और दोस्ताना संबंध है।

आज हमलोगों को गर्व महसूस हो रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से हुवे मतदान में इंडी गठबंधन झारखण्ड के सभी 14 सीटों पर जीत रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कर्मियों से हमारी सरकार का मित्रता जैसा व्यवहार है।

आगे उन्होंने कहा कि झारखण्ड के सरकारी, गैर सरकारी, पारा शिक्षक, अनुबंध कर्मी, रसोइया बहने इसके साथ अन्य कर्मचारियों के लिए सरकार ने बहुत काम किये हैं और सभी से हेमन्त सोरेन ने मित्रता वाली सोंच लेकर चली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments