Tuesday, March 24, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़जनता का पूरा समर्थन सीता सोरेन के साथ, बबीता झा

जनता का पूरा समर्थन सीता सोरेन के साथ, बबीता झा

जामताड़ा/चंदन सिंह: एकंर- भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने कही जनता का पूरा सपोर्ट सीता सोरेन के साथ है। सीता सोरेन के साथ उनके ससुर व देवर हेमंत सोरेन ने काफी अत्याचार किया है। इस बात को पूरे झारखंड की जनता जान रही है। इसका जवाब संथाल परगना की जनता उन्हें मतदान के माध्यम से देगी। उक्त बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीता सोरेन के साथ सोरन परिवार ने अत्याचार किया है वो किसी और के साथ ना हो।

इस लोकसभा चुनाव में सोरन परिवार का अंत होना तय है। सीता सोरेन हमारी बहन बेटी और यहां की संरक्षक है। सीता सोरेन को भारी मतों से जीतने का काम संथाल परगना की जनता करेगी। यहां की जनता सोरेन परिवार को जवाब देगी। कहा इसलिए आप लोग इस बार अपनी बेटी अपनी बहू को भारी मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजें। ताकि हमारा और हमारे संथाल परगना का विकास करने में सीता सोरेन का हम योगदान हो।

सीता स्वयं ही एकमात्र ऐसी नेत्री हैं जिन्होंने अत्याचार और अन्य बंदों को तोड़कर भाजपा के साथ आई है। आज उनका हम सभी को हौसला बढ़ाने की जरूरत है। हमारे क्षेत्र का विकास करेंगे। इसीलिए हम लोगों को लगातार दिन-रात मिलकर उनके हौसला को अफजाई करना है। उन्हें भारी से भारी मतों से जीतने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments