Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़रांची में एक्स्ट्रीम बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर...

रांची में एक्स्ट्रीम बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर हत्या

रांची में एक्स्ट्रीम बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर हत्या

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. यह घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक को रिम्स ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बार मे गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है.

शराब नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद
घटना के संबंध बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे थे. युवकों ने बार के कर्मचारियों से शराब मांगी. कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है. इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई. इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की छाती में पिस्तौल सटाकर गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले.

बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी. सोमवार की सुबह सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. साथ ही बार के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची में डाला वोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments