Wednesday, October 29, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग:बीजेपी के अर्जुन मुंडा पीछे, गोड्डा से...

झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग:बीजेपी के अर्जुन मुंडा पीछे, गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे, कांग्रेस-JMM ने 2-2 सीट पर बनाई बढ़त

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रुझान में एनडीए 9 तो इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें बीजेपी को 8, आजसू को 1, झामुमो को 2 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

रांची लोकसभा में 9वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद संजय सेठ लीड कर रहे हैं। उन्हें 397219 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार और सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को 288861 वोट मिले हैं। संजय सेठ 108358 मतों से लीड कर रहे हैं।

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 227776 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 159525 वोट मिले। दूसरी ओर दुमका से शिबु सोरेन की बहू सीता सोरेन 3194 वोट से आगे चल रही हैं। सीता सोरेन को अब तक 123718 वोट मिले हैं। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे 1204 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रदीप यादव को अब तक 186432 वोट मिले हैं।

उधर, राजमहल, खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा से इंडिया गठबंधन आगे चल रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से 48290 वोट से पीछे चल रहे हैं।

10 मिनट पहले
चतरा में भाजपा के चकाली चरण मुंडा को निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
45 मिनट पहले
जमशेदपुर से बीजेपी के विद्युत बरन महतो जीत की ओर

जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत बरन महतो 367065 वोट के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि झामुमो के समीर कुमार मोहंती 1 लाख से ज्यादा वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 208635 वोट मिले।

03:09 PM4 जून 2024
रांची से संजय सेठ का जीतना तय

9वें राउंड के बाद रांची लोकसभा में बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ की बढ़त का अंतर 108358 हो गया है। रांची लोकसभा से संजय सेठ का जीतना तय

03:08 PM4 जून 2024

चतरा से बीजेपी के काली चरण सिंह आगे

चतरा से बीजेपी के काली चरण सिंह 64 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 1 लाख 97 हजार वोट मिले हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी से है, जिन्हे 1 लाख 32 हजार वोट मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments