भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत तरणी आदिवासी टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया
एकंर जामताड़ा/चंदन सिंह: दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत तरणी आदिवासी टोला क्षेत्र भ्रमण के निमित्त जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से जामताड़ा विधानसभा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जनसंपर्क अभियान के दौरान सीता सोरेन तरणी गांव के आदिवासी टोला के सभी आदिवासी भाई बहनों से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं से अवगत हुई।
साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में वोट मांगा और सीता सोरेन को भारी बहुमत से जीता कर केंद्र में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।
दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य एवं जन कल्याण कार्य हुए हैं। झारखंड में मौजूदा इंडिया गठबंधन की सरकार ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया है, प्रदेश में विकास के कार्य रसातल में चले गए हैं किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं हो रहे।
जामताड़ा विधानसभा के आदिवासी भाई बहनों का लगातार शोषण हो रहा है और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है। वही भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सुनिश्चित चुनाव जीत रही है। सीता सोरेन को जिताकर दिल्ली भेजना है और केंद्र में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना हैं।
मौजूदा महागठबंधन की सरकार में जामताड़ा विधानसभा विकास कार्यों से वंचित है। पिछले 4 सालों से जामताड़ा विधानसभा में विकास कार्यों से कोसों दूर चला गया है। इस राज्य सत्तारूढ दल की सरकार में जामताड़ा विधानसभा के आदिवासी भाई बहनों के साथ अन्याय हुआ हैं, लगातार एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा वर्तमान विधायक के इशारे पर शोषण किया जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। और इस बार भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीत होगी। दारू: कयूम अहमद ने भाजपा के लिए मांगा वोट
