Monday, March 23, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़घाटशिला कॉलेज में मादक पदार्थों के खिलाफ 18 जून से चलेगा जागरुकता...

घाटशिला कॉलेज में मादक पदार्थों के खिलाफ 18 जून से चलेगा जागरुकता अभियान

घाटशिला कॉलेज में मादक पदार्थों के खिलाफ 18 जून से चलेगा जागरुकता अभियान

घाटशिला : मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ घाटशिला कॉलेज में 18 से 26 जून तक आठ दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने आठ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर अधिसूचित भी कर दिया है.

ने बताया कि नशा समाज और देश के लिए घातक है. इस अभियान के माध्यम से मादक पदार्थ के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है. भारतीय युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या का रूप धारण करती जा रही है. युवा वर्ग गांजा, चरस, हीरोइन, कोकिन, अफीम, अल्कोहल आदि मादक पदार्थ का सेवन करने लगे हैं.

अभियान के अंमित दिन निकाली जाएगी जागरुकता रैली उन्होंने बताया कि ऐसे नशीले पदार्थों के प्रति युवा पीढ़ी के भटकाव को रोकने के लिये घाटशिला महाविद्यालय में 18 जून से 26 जून तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अभियान के अंमित दिन विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जागरुकता रैली निकाली जाएगी. इस विशेष कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान व प्रो अर्चना सुरीन को दिया गया है.

कार्यक्रम का कैलेंडर 18 जून – संकल्प/ शपथ 19 जून – पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 20 जून – स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता 21जून – क्वीज प्रतियोगिता 22 जून – स्पीच प्रतियोगिता 24 जून – निबंध प्रतियोगिता 25 जून – व्याख्यान 26 जून – जागरुकता रैली.BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments