झारखंड/चंदन सिंह: दुमका लोकसभा में अंतिम चरण के तहत 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मेझिया फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते कहा कि दिवंगत दुर्गा सोरेन को न्याय दिलाने आया हूं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही सीता सोरेन के साथ न्याय और सम्मान होगा । अमित शाह ने कहा कि भारत की जनता पार्टी की सभी लाभकारी योजनाओं का लॉन्चिंग झारखंड से की गई। झारखंड को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच करप्शन को लेकर कंपटीशन है।
अमित शाह उपस्थित लोगों को कहा कि यहां के सांसद से 300 करोड और मंत्री के घर से 35 करोड़ की बरामद होती है। क्या आपने कभी 300 करोड़ देखा है। कहा कि इंठि गठबंधन की सरकार ने झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद और बांग्लादेशी तथा रोहांगीया घुसपैठियो की शरण स्थली बना दिया।
वही दुमका लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि जब हेमंत सोरेन भाभी और भतीजी को सम्हाल नही पा रहे है तो आपको किया सम्हालेंगे। इतने दिनों सीता रावण के कैद में थी। आज सीता भाजपा में आकर अपने को आजाद महसूस कर रही है।
