Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरWeather Update: झारखंड में 2 दिन बारिश की संभावना, जानें कब से...

Weather Update: झारखंड में 2 दिन बारिश की संभावना, जानें कब से ठंड से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह को बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से एक बार फिर से कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 6 फरवरी तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में धुंध और कोहरे का भी असर देखने को मिला।

पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में भी बदलाव आया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को पलामू प्रमंडल और मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोल्हान और संताल परगना के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी गिर सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से ठंड का एहसास भी ज्यादा हो सकता है।

गढ़वा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 11, जमशेदपुर का 11.6, डालटनगंज का 10.5, बोकारो का 9.6, चाईबासा का 12, देवघर का 908, गढ़वा का 9.4, लोहरदगा का 9.5 और गोड्डा का 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से 5 फरवरी सोमवार को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं 5 और 6 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। इसके बाद 7 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments