रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटे में दिन में छिटपुट बारिश देखी गई. वहीं, कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे. आज यानी 13 फरवरी के मौसम की बात करें तो झारखंड में फिर से मौसम करवट लेने वाला है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
सम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है. इस वजह से आज कुछ जिलों में बारिश देखी जाएगी. वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
ओलावृष्टि की बात करें तो राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, हजारीबाग और कोडरमा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, इन जिलों में लोगों को बारिश व ओलावृष्टि से सचेत रहने की चेतावनी दी गई है. वहीं आज रांची, लोहरदगा व गुमला में बारिश की संभावना जताई गई है.
न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो बोकारो का 13.8 डिग्री, चतरा 11.5 डिग्री, देवघर 11.9 डिग्री, धनबाद 10.9 डिग्री, गढ़वा 13 डिग्री, गिरिडीह 11.5 डिग्री, रांची 14.2 डिग्री, जमशेदपुर 15.4 डिग्री, डाल्टनगंज 13.9 डिग्री, चाईबासा 13.6 डिग्री, खूंटी 14 डिग्री, जामताड़ा 12 डिग्री, पाकुर 11 डिग्री, रामगढ़ 12.6 डिग्री व पश्चिमी सिंहभूम 14.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.
