Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Weather : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 मार्च...

Jharkhand Weather : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 मार्च से बारिश के आसार

इस बदलाव के कारण 30 और 31 मार्च को राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। दोनों दिन गरज और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन हवा चलने की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन-चार दिनों में गर्मी बढ़ेगी। राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन में बाहर निकलने वालों के लिए परेशानी होगी। झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान अब 38 डिग्री को पार कर चुका है। बुधवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान भी 21.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक है। जबकि, रांची का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments