Sunday, November 2, 2025
Homeआज तक का खबरसीता सोरेन के भाजपा में आने से जामताड़ा भाजपाइयों में खुशी की...

सीता सोरेन के भाजपा में आने से जामताड़ा भाजपाइयों में खुशी की लहर

जामताड़ा/चंदन सिंह

सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर संथाल परगना अंतर्गत दुमका संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। संसदीय क्षेत्र के जामताड़ा जिला के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीरेन्द्र मंडल ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर बधाई दी। कहा कि राज्य में जब महागठबंधन की सरकार बनी है, खास कर कॉंग्रेस कभी नहीं चाहती कि क्षेत्र की पार्टी का विकास हो। जब मधु कोड़ा की सरकार थी तब कॉंग्रेस ने जेल भेजा, गुरुजी शिबू सोरेन की राजनीति कैरियर को खत्म कर जेल भेजने का काम काँग्रेस ने किया। इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी जेल भेजने का काम कॉंग्रेस ने किया। इन सब चीजों को सोचने समझने के बाद जनप्रतिनिधि का सही सम्मान और जनकल्याण का कोई विकास कर सकता है तो भाजपा ही कर सकती हैं। सीता सोरेन के भाजपा में आने से हमारी पार्टी मजबूत हुई है और इस बार हमलोग दुमका लोकसभा सीट इस बार हमलोग भारी बहुमत से जीतेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments