राजकुमार भगत
पाकुड़ : विकसित-भारत मोदी की गारंटी” कार्यक्रम के साथ युवा, महिला एवं जनजाति बंधुओं के साथ संवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे पर पाकुड़ पहुंच कर पाकुड़ परिसदन में प्रेस वार्ता क्रम में मिडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 10 वर्ष के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाई, वृतांत रखें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हमारे आदिवासी-जनजाति समाज के जल,जंगल,जमीन की लड़ाई को समाज में उचित स्थान दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक बिरसा मुंडा जी के सम्मान में मोदी जी ने अनेकִ कदम उठाएं है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई है। ‘स्टैंड अप इंडिया’ योजना के माध्यम से 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। 30 लाख से अधिक अनुसूचित जनजाति के छात्रों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति देने का कार्य मोदी सरकार ने किया।740 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित करने का काम जारी है।राॅंची में एक विशाल कैंसर हॉस्पिटल तैयार हुआ। देवघर में एम्स का निर्माण कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जमशेदपुर, देवघर, दुमका, बोकारो में नए एयरपोर्ट की सौगात मिली। रांची-पटना, रांची हावड़ा के बाद अब झारखंड की जनता को नई वंदे भारत रांची-बनारस की सौगात मोदी जी आगामी 12 मार्च को देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की ताकत से आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया है । 1,17,000 से अधिक ‘स्टार्टअप’ से युवा आत्मनिर्भर हुए है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज देश में हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी, हर तीसरे दिन एक अटल टिकरिंग लैब, हर दो दिन में एक नया कॉलेज, हर दिन एक नई आईटीआई की स्थापना और हर साल एक नया IIT और एक नया IIM बन रहा है। मोदी सरकार द्वारा अब तक 7IIT, 16 III-T, 15 एम्स और 7 IIM खोले गए हैं।। मोदी सरकार के 10 वर्षों में 41 आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें, 75 से अधिक नए एयरपोर्ट, वर्ष 2014 के मुकाबले हाईवे के निर्माण में ढाई गुना की बढ़ोतरी, डिजिटल इंडिया आदि विशिष्ट एवं बहुआयामी कार्य विकसित भारत बनाने के मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।अब तक 51 करोड़ से अधिक जन धन खाते खुलवाने, 11 करोड़ 72 लाख शौचालय का निर्माण, 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन, 2 करोड़ 50 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ, सौभाग्य योजना के तहत 2 करोड़ 86 लाख से अधिक परिवारों के घर बिजली पहुंचने का कार्य, आयुष्मान भारत योजना के तहत 22 करोड़ गरीब लोगों को चिकित्सा खर्च के बोझ से राहत दिलाने का कार्य, प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। उन्होंने पूरे संवाददाता सम्मेलन मे मोदी जी की गुणगान की। पत्रकारों के सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं रहा। महंगाई आदि की मुद्दे पर वे कोई सार्थक जवाब नही मिला। डीजल पेट्रोल के दामों के बढ़ोतरी के संबंध में भी उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया। राजमहल लोक सभा से संबंधित उन्होंने कोई चर्चा नहीं हुई । पत्रकार पूछते रहे किंतु उनके बात को अनसुना कर दिया गया। उनसे पूछा गया रेल की बहुत विकास हो रही है। किंतु पाकुड़ कई ट्रेनें बंद हो गई है। आज भी कई गाड़ियों में पैसेंजर ट्रेन में एक्सप्रेस का भाड़ा लग रहा है। पाकुड़ से पटना तक जाने की भी कोई सुविधा नहीं है। यह कैसा विकास हो रहा है? पत्रकार कई सवाल अपने मन में लेकर गए थे किंतु उनके सवाल उन तक ही सीमित रहा। वह पूछते रहे किंतु कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने देश के सारे विकास का श्रेय मोदी जी को दी।
उक्त प्रेस वार्ता में जल शक्ति मंत्री (उ.प्र.) सिंह जी के साथ मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय मौजूद रहे।
