Friday, October 31, 2025
Homeआज तक का खबरबीस सूत्री उपाध्यक्ष तथा झामुमो सचिव ने नवनियुक्त अंचलाधिकारी से की औपचारिक...

बीस सूत्री उपाध्यक्ष तथा झामुमो सचिव ने नवनियुक्त अंचलाधिकारी से की औपचारिक मुलाकात

विष्णुगढ़/जीवन सोनी 

आज विष्णुगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय में नवनियुक्त अंचलाधिकारी विकास कुमार टुडु का विष्णुगढ़ बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा तथा झामुमो प्रखण्ड सचिव सह बीस सूत्री सदस्य संजय कुमार प्रजापति के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर अंचलाधिकारी को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा मैं सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सभी के कार्य करने को लेकर प्रतिबद्ध हूँ। मैं भरसक प्रयास करूँगा की कोई भी व्यक्ति मेरे कार्यालय से खाली नही लौटे। इस मौके पर मुख्य रूप से करगालो पंसस जुगल कुमार महतो,खरकी पंसस विनोद सोरेन,गाल्होबार उप-मुखिया इरफान,छोटेलाल मरांडी समेत अन्य लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments