पाकुड़ : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित हेतु भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के अध्यक्षता में होटल रॉयल रेसीडेंसी पाकुड़ में विधानसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। लुईस मरांडी ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सारे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने, भ्रष्टाचारियों द्वारा लूटे गए पैसे को देश की जनता को वापस करने एवं समदृष्टि से देशसेवा के भाव के साथ आदिवासी, गरीब, किसान, युवा, महिला आदि सब के विकास के दिशा में काम कर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।जबकि सारे विपक्षी आज एकजुट होकर केवल निज हित साधने में दिन-रात रत हैं और इसके लिए मोदी को हराओ, परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ, येन-केन-प्रकारेण गद्दी पाओ और देश लुटाओ के कुसंकल्प के साथ हर जगह वे सभी झूठे प्रचार-प्रसार एवं लोक-लुभावन झूठे वादे करने में दिन रात लगे हुए है।
देश की जनता 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार चाहती है। आप सभी कार्यकर्ता भाई-बहनें पूरे विश्वास व हर्ष के साथ घर-घर जाकर मोदी जी के विचारों और कामों को रखें, मुझे विश्वास है इस बार भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के नेतृत्व में राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी कमल अवश्य खिलेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय,पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिसबिराय, मीरा प्रवीण सिंह, शर्मिला रजक कमल कृष्ण भगत आदि कार्यकता मौजूद रहे।
