Saturday, November 8, 2025
Homeआज तक का खबरविस्थापन रोजगार की मांग को लेकर टासरा रोहराबांध ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने...

विस्थापन रोजगार की मांग को लेकर टासरा रोहराबांध ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने दिया सेल प्रबंधन को चार दिनो का समय,नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद: टासरा रोहराबांध ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अध्यक्ष अशोक सिंह सचिव संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में रैयत ग्रामीण, स्थानीय लोग,युवा बेरोजगार, मोर्चा के सक्रीय सदस्य बाइक जुलूस के साथ सेल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन द्वारा सेल के टासरा मेगा ओपेन प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित पूरा जमीन का एक साथ अधिग्रहण और नियोजन विस्थापितों के पुनर्वास का रोड मैप सार्वजनिक करने के संबंध में संयुक्त रूप से पत्र सोपा। मोर्चा के समर्थन में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट नेता व सिंदरी निवासी वेद प्रकाश ओझा ने कहा कि हम टासरा रोहराबांध ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के साथ हैं और ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे जब तक सेल प्रबंधन, दूसरे राज्य से कार्य करने आई निजी कंपनी स्थानीय लोगों का जमीन अधिग्रहण और झारखंड सरकार के आदेश अनुसार स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन नहीं देता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वही इस मामले पर ग्रामीण रैयत का कहना हैं की इनके मांगो पर विचार किया जाय चार दिनो यानी तीन मार्च तक वार्ता किया जाए नही तो आंदोलन की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments