Friday, October 31, 2025
Homeआज तक का खबरभारत जाने का अफसोस नहीं, घटना कहीं भी हो सकती है, स्पेनिश...

भारत जाने का अफसोस नहीं, घटना कहीं भी हो सकती है, स्पेनिश व्लॉगर ने फिर की भारत की तारीफ

झारखंड के दुमका में स्पेनिश ट्रैवल व्लॉगर से इस महीने की शुरुआत में सात लड़कों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। स्पेनिश महिला का कहना है कि उसे भारत आने का अफसोस नहीं है। इस तरह की घटना दुनिया के किसी भी हिस्से में हो सकती है। इससे पहले भी जब घटना सामने आई थी तब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भारत क लेकर गलत टिप्पणियां की थीं। उस समय भी व्लॉगर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत को बदनाम न करें, ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं।

एक इंटरनेशनल अखबार को दिए इंटरव्यू में पीड़िता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दुनिया में हर कोई मुझसे यह कहने की उम्मीद कर रहा है कि भारत मत जाओ लेकिन जिंदगी उससे कहीं ज्यादा जटिल है। मेरे साथ जो हुआ वह कहीं और भी हो सकता था। अभी कुछ समय पहले, सेंट्रल अमेरिका के बेलीज में यात्रा कर रहे एक जोड़े के साथ भी ऐसा ही हुआ था।’ 28 साल की महिला अपने पति के साथ स्पेन वापस पहुंच गई है। कपल ने भारत सहित 67 देशों में अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए हैं।

पीड़िता ने कहा, ‘हां, मैंने घर छोड़ा। हां, मैंने जोखिम उठाया, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे भारत जाने या वहां की हमारी यात्रा को लेकर कोई अफसोस नहीं है। हो सकता है, हमें किसी दूसरे रास्ते से जाना चाहिए था या किसी होटल में रुकना चाहिए था। लेकिन इस लॉजिक को यूज करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि, वहां कुछ बदतर हो सकता था और शायद मैं जीवित नहीं होती। घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, यहां तक कि आपके घर के अंदर भी।’ महिला ने जोर देकर कहा कि वह अपनी यात्रा को खत्म नहीं करेगी और जल्द इसे दोबारा शुरू करेगी।

बता दें कि झारखंड के दुमका में बाइक यात्रा के दौरान स्पेनिश महिला के साथ 8-10 लड़कों ने गैंगरेप किया। महिला और उसका पति हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में रात बिताने के लिए टेंट लगाकर रुके थे। महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। दोनों को बिहार के रास्ते नेपाल जाना था। रात होने पर वे कुंजी गांव में रुक गए थे। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तचार कर लिया है और उनपर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments