Friday, October 31, 2025
Homeआज तक का खबरनक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद पलामू का बेटा, आज होगा अंतिम...

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद पलामू का बेटा, आज होगा अंतिम संस्कार, इस समय से पुलिस में दे रहे थे सेवा

पलामू : पलामू से सटे चतरा जिले के जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन टीपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद जवान (30 वर्षीय) सुकन राम पासवान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ओझापतरा के निवासी थे। सुकन 2011 में बतौर आइआरबी जवान बहाल हुए थे।

13 साल से पुलिस सेवा में थे शहीद जवान सुकन राम

13 वर्ष से पुलिस सेवा में थे। घटना के बाद से जहां गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य डेड बॉडी लेने के लिए चतरा गए हुए हैं।

वहां पुलिस लाइन में सलामी के बाद दोपहर तक बॉडी आने की संभावना है। इसके बाद अमानत नदी तट पर दाह संस्कार किया जाएगा।

एक अच्‍छे सिंगर भी थे सुकन

परिवार के अन्य सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, जवान सुकन राम पासवान इन दिनों जिला पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग पीरियड में ही उन्हें पोस्ता (अफ़ीम) की खेती नष्ट करने के लिए लगाया गया था। सुकन अच्छा सिंगर भी थे और गाना गाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था।

दशहरा में आए थे घर पर

सुकन दशहरा में पिछले वर्ष अपने घर ओझा पतरा आए थे। उसके बाद से घर आना नहीं हुआ था, लेकिन टेलिफोनिक बातचीत होती रहती थी। सुकन की पत्नी सीमा देवी हाउसवाइफ है, जबकि दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की सोनिया कुमारी 7 वर्ष की है, जबकि रिया कुमारी 5 वर्ष और छोटा पुत्र कार्तिक पासवान अभी 2 साल का है। पिता अमरजीत पासवान खेती किसानी करते हैं। मां का नाम कौशल्या देवी है।

दो भाई जिला पुलिस में, दो भाई करते हैं खेती किसानी

सुकन पांच भाई होते हैं। सुकन चौथे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रदीप पासवान खेती किसानी करते हैं जबकि मंझले भाई बजरंगी पासवान जिला पुलिस के जवान है और टाटा में पोस्टेड हैं।

इसी तरह तीसरे नंबर के भाई त्रिवेणी पासवान जिला पुलिस के ही जवान हैं और मेदिनीनगर में कार्यरत हैं। छोटा भाई अखिलेश पासवान पिता के साथ खेती-बाड़ी करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments