जामताड़ा/चंदन सिंह
सात दिवसीय संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। दुमका रोड यज्ञ मैदान से कलश यात्रा इंदिरा चौक होते हुए बाजार भ्रमण करते हुए गांधी मैदान पहुंचा। इस दौरान वृन्दावन के कृष्ण बलराम कीर्तन बैंड से जुड़े विदेशी महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा को अपने मनमोहक नृत्य से भव्य बना दिया।

कृष्णा और राधा के धुन पर विदेशी श्रद्धालु सड़कों पर मग्न होकर नाच रही थी। वही शोभायात्रा की अगुवाई दर्जनाधिक ऊंट और घोड़े के साथ किया जा रहा था। वृंदावन से आए कथा वाचक महामंडलेश्वर इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान चौक चौराहे पर शोभायात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं की ओर से की गई। पूरे बाजार का भ्रमण कर शोभायात्रा गांधी मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंच कर संपन्न हुआ।
स्थानीय कथा वाचक पंडित उमेश शास्त्री ने बताया कि 4:00 बजे से भागवत कथा का वाचन कथा वाचक स्वामी इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज करेंगे। वही आठवें दिन महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
