देवघर संवाददाता संजय यादव
देवघर जिला के सारठ पालोजोरी मुख्य पथ मार्ग पर बसहा गांव के समीप शुक्रवार को दिन में सड़क दुर्घटना हो ने दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस घटना संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के पहरुडीह गांव के रहने वाले प्रमोद राय और निरंजन राणा के रूप में पहचान की हुई है। वहीं ट्रक सारठ मुख मार्ग से पालाजोरी की तरफ जा रही थीं इस घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस प्रशासन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में डटी हुई है।
