Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरप्रधानमंत्री ने किया नवनिर्मित जव विद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने किया नवनिर्मित जव विद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण

हिरणपुर (पाकुड़ ): प्रखंड के बागशीशा में नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय पाकुड़ 2 के भवन का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किया। इसको लेकर जेएनवी परिषर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी एवं राजमहल विधायक अनंत ओझा शामिल हुए। मुख्य अथितियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर का स्वागत किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। जिसमें छात्रों ने गणेश वंदना, शिव तांडव व संथाली गानों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। गोरतलब हो कि बीते 16 दिसम्बर 2020 को इस भवन का शिलान्यास किया गया था। इस विद्यालय का निर्माण 41.54 करोड़ की लागत से किया गया था। अबतक ये विद्यालय सीलमपुर गांव में अस्थाई रूप से चल रहा था। जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने बताया कि पूरे भारत में पाकुड़ दूसरा जिला है, जहां जेएनवी के दो विद्यालय है। इसके पूर्व असम के एक स्थान पर नवोदय के दो विद्यालय भवन। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि छात्र-छात्रओं को केवल अपनी पढ़ाई पे फोकस करना करना चाहिए। मुझे आने वाला भविष्य जातपात में बंटता नज़र आ रहा है। जिसपर ध्यान न देते हुए बच्चों को सिर्फ इस चीज़ की चिंता होनी चाहिए कि हम आने भविष्य को कैसे सवांरे। उन्होंने कहा कि राजनीति अपने जगह है और आपसी संबंध अपने जगह। हमें कभी भी राजनीति में द्वेष पैदा कर अपनों से संबंध खराब नहीं करने चाहिए। वहीं विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी एवम पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन की सराहना करते हुए बताया की इनके अथक प्रयास से ही इस विद्यालय का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा पूर्व सीएम के प्रयास से लिट्टीपाड़ा में डिग्री कॉलेज का सपना साकार हुआ है। आगे विधायक ने विद्यालय के प्राचार्य को सभी विद्यार्थियों के साथ समान रूप से पेश आने का निर्देश दिया। इधर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के द्वारा पाकुड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र में जेएनवी का सौगात मिलना सौभाग्य की बात है। यह विद्यालय यहां के बच्चों आधुनिक शिक्षा दिलाने में कारगर होगी। मौके पर जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, भाजपा नेता दानियल किस्कू, दुर्गा मरांडी, कामेश्वर दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, संजय भगत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments