Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरराष्ट्रपति का झारखंड दौरा, सुरक्षा में एक हजार जवान संभालेंगे रांची की...

राष्ट्रपति का झारखंड दौरा, सुरक्षा में एक हजार जवान संभालेंगे रांची की कमान; इस दिन का प्लान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी को रांची पधारेंगी। सीयूजे (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड) में होने वाले दीक्षांत कार्यक्रम में वह शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब एक हजार पुलिस फोर्स के अलावा 45 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें रैफ, जैप, जिला बल, आईआरबी शामिल है। इसके अलावा आधा दर्जन आईपीएस अधिकारी, डीएसपी और थानेदार को अलग से सुरक्षा में लगाया गया है। शहरभर के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की हिदायत भी दे दी गई है।

बताया गया कि कंट्रोल रूम से राष्ट्रपति की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सभी प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों और दंडाधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि वे डॺूटी में कोई लापरवाही न बरतें। उपायुक्त राहुल सिन्हा व एसएसपी चंदन सिन्हा पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर स्वयं नजर रखेंगे। सुरक्षा को लेकर डीसी और एसएसपी ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान सुरक्षा का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया गया। अधिकारियों ने राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी हाल में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क के दोनों ओर की जाएगी बैरिकेडिंग

एसएसपी ने एयरपोर्ट थाना और तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रस्थान तक एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाके में लगातार गश्त लगाएंगे। आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास की सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है। बैरिकेडिंग के पीछे ही भीड़ रहेगी।

विश्वविद्यालय परिसर में 27 को होगी ब्रीफिंग

कार्यक्रम की ब्रीफिंग एवं रिहर्सल 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से केंद्रीय विश्वविद्यालय मनातू रांची में की जाएगी। इसमें सभी दंडाधिकारी, सभी स्तर के पुलिस पदाधिकारी एवं बल को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान संपूर्ण रूट लाइन एवं कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने एसडीओ को आदेश जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments