धनबाद/मनोज कुमार सिंह
धनबाद/निरसा : गुप्त सूचना के आधार पर निरसा अंतर्गत मैथन पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह प्रतिबंधित मांगुर मछली लद्दी पिक अप वैन को पकडा साथ में वाहन के चालक एवं उपचालक को भी हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी है। जानकारी देते हुए मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि मांगूर मछली लोड पिकअप वैन बंगाल से बिहार कि ओर जा रही थी। गुप्त सुचना के आधार पर इसे पकड़ा गया है। मत्स्य विभाग को जानकारी दी गयी है। मतस्य विभाग के आने के पश्चात ही जांच कर आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।
आपको बता दें कि मांगूर मछली पूरी तरह से प्रतिबंधित है क्यूंकि इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बिमारी होती है। बाबजूद इसके इसकी तस्करी जोरो पर है। जिसको रोकने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित होती है।
वहीँ दूसरी ओर राजद के बिट्टू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मछली पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बाबजूद इसके इसकी तस्करी हो रही है। जिसको रोक पाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रही है। पुलिस इसपर नकेल कसे नहीं तो राजद उग्र आंदोलन करेगी ओर जरुरत पड़ी तो प्रशासन का पुतला दहन तक करेगी।
