Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरपत्थलगड़ा थाना परिसर में ईद व रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति...

पत्थलगड़ा थाना परिसर में ईद व रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

चतरा: पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में ईद व रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने किया। बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, बरवाडीह पंचायत मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, मेराल मुखिया नीतू देवी, नावाडीह मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी, विधायक प्रतिनिधि विरोचन गिरी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी व रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बने सतीश कुमार सहित सभी पूजा समिति के अध्यक्ष ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र को लेकर विभिन्न जानकारीयां दिया। सभी जानकारियां प्राप्त कर थाना प्रभारी ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने समय को देखते हुए सही समय से जुलूस निकालने को कहते हुवे ईद व रामनवमी त्योहार को सभी से शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। ताकि क्षेत्र में बेवजह किसी भी प्रकार की हुड़दंग न हो सके। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। तथा सोशल मीडिया में कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट और जुलूस के दौरान अश्लील गाना नहीं बजाने के साथ शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंधित सहित कई बातें कही गई। साथी ही आगे सभी उपस्थित लोगों को सरकार की गाइडलाइन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। मौके पर चंद्रमणि यादव, रामचंद्र दांगी, तीर्थनाथ दांगी, कृष्णा दांगी, सुखसागर राणा, संजय दांगी, संजय दास, दिनेश्वर दांगी, अर्जुन यादव, राजू ठाकुर, बैजनाथ यादव, सुभाष कुमार सहित दोनों समुदाय के कई गणमान्य समेत अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव मौजूद थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments