Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरझारखंड सरकार के विरोध में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 

झारखंड सरकार के विरोध में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालय समेत इचाक प्रखंड मुख्यालय में भी भारतीय जनता पार्टी इचाक दोनों मंडल के तत्वाधान में झारखंड सरकार के विरोध में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय नंदन मेहता एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी ने संयुक्त रूप से की एवं संचालन भाजपा के युवा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने किया। धरना में मुख्य रूप से झारखंड सरकार की विफलताओं को उजागर किया गया यह सरकार भ्रष्टाचार के मामले में सभी रिकार्ड को तोड़ दी है पूरे राज्य में प्रतिदिन लूट खसोट हत्याएं चरम सीमा पर है इतना ही नहीं यहां के छात्र कितनी मुश्किल से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक होना यह छात्रों के साथ खिलवाड़ है इससे झारखंड सरकार का विफलता दर्शाती है नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए था आने वाले दिनों में झारखंड की जनता झारखंड सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश का समिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता जिला परिषद सदस्य रेणु देवी जिला महामंत्री सुमन कुमार भाजपा नेता टोनी जैन सांसद प्रतिनिधि भगवत मेहता किसान मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य सुनील कुमार मेहता वरिष्ठ नेता मुनेंद्र प्रसाद मेहता ओबीसी मोर्चा कोडरमा प्रभारी मुखलाल प्रसाद मेहता सांसद प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद मेहता रजनी शर्मा निरंजन मेहता मुखिया नंदकिशोर मेहता महामंत्री अनिल कुमार मेहता प्रकाश राम दीपक गिरी मंत्री सुधीर मेहता राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा राम जय प्रसाद मेहता प्रेम मेहता रंजीत मेहता नवलेश कुमार संजय यादव उत्तम कुमार राजेश कुमार उर्फ नागेश्वर प्रसाद मेहता उत्तम कुमार मनोज प्रसाद शंकर प्रजापति शिव शंकर यादव जागेश्वर प्रसाद मेहता विपिन कुमार कुंदन प्रसाद बंगाली प्रसाद मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments