धनबाद/मनोज कुमार सिंह
धनबाद/निरसा: प्रदेश अध्यक्ष हुसैनाबाद के विधायक पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के कमलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार निरसा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत स्तर तथा बूथ कमेटी बनाने के लिए। निरसा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेगी। इसलिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए संवाददाता सम्मेलन करते हुए। उमेश गोस्वामी ने कहा कि 2024 चुनावी वर्ष है लोकसभा और विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष होंगे हम लोग निश्चित तौर पर विधान सभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके साथ ही निरसा कई जलवंत समस्या को लेकर जनता के बीच में जाने का समय आ गया है पूर्व के जनप्रतिनिधि सिर्फ निरसा विधानसभा के भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है। निरसा प्रखंड में वीडियो को ही सीओ को का प्रभाव दिया गया है। जिसके चलते आम जनता का कोई भी काम सही समय पर नहीं हो रहा है इस समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर, झारखंड के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। ताकि चुनाव के पूर्व सभी पदाधिकारी हम लोग को आंचल और प्रखंड में मिल सके। ताकि जनता का कार्य हो सके।
तीनों प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जिला कमेटी के पदाधिकारी मुख्य रूप से पटित पवन तिवारी, विमल गोराई, विक्की बाउरी, शेख सोहराव, रूपेश डा, सबल टुडू, प्रदीप कुमार राय, रोहित रविदास, मिंटू कुमार, मिंटू यादव, शाह उचित बाउरी, काजल बाउरी, मोहम्मद हबीब आदि उपस्थित हुए थे।
