जामताड़ा/चंदन सिंह
जामताड़ा जेएमएम पार्टी कार्यालय में आगामी 21अप्रैल को राँची में उलगुलान महारैली को लेकर बैठक की गई। जिसकी तैयारी को लेकर आज जामताड़ा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम के अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने बताया कि 21 अप्रैल को जेएमएम की नेत्री कल्पना सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं संग उलगुलान महारैली आयोजित होगी। इसके लिए हमलोग जामताड़ा में बैठक कर रहे हैं। इस रैली में जामताड़ा जिले से हाजरों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने बताया कि उलगुलान रैली की साथ ही आज हमलोग दुमका लोकसभा चुनाव में जीत हाँसिल करने को लेकर तैयारी बैठक किये हैं। इस बार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा दुमका से जीत हांसिल करेगी।
