Thursday, October 30, 2025
Homeआज तक का खबरहजारीबाग से मनीष जायसवाल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी की...

हजारीबाग से मनीष जायसवाल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी की रिकॉर्ड मतों से जीत पक्की – भाजपा किसान मोर्चा  

इचाक बड़कागांव रोड स्थित डीपीएस स्कूल के प्रांगण में स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हजारीबाग के द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा पार्टी का उम्मीदवार विधायक मनीष जायसवाल को घोषित किए जाने पर गुलदस्ता एवं माला भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा हजारीबाग लोकसभा अंतर्गत सभी मंडलों को एवं सभी मंच मोर्चा को पार्टी का झंडा सौंपी गई पार्टी का झंडा सौंपते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए अभिवादन किया और चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुड़ जाने को कहा। भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार और 400 पार की नारे के साथ हम सबों को अभी से ही जुटना होगा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते इसके लिए नेता और कार्यकर्ताओं को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे महामंत्री बैजनाथ कुमार साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिनोद ठाकुर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता सोनी कुशवाहा जिला मंत्री चंद्रशेखर आशीष वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी राजेश चंद्रवंशी कार्यालय प्रभारी मिथिलेश कुमार समाजसेवी महेश प्रसाद मेहता मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो त्रिवेणी महतो बसंत प्रजापति समेत कई लोग शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments