जामताड़ा/चंदन सिंह
25 फरवरी को दुमका रोड यज्ञ मैदान में आजसू पार्टी की ओर से सबरी महोत्सव मनाया जाएगा। आजसू पार्टी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीतामुनि हांसदा के नेतृत्व में पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी की महिला सदस्यों ने भाग लिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता शामिल हुवे। मौके पर तरुण गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 फरवरी को सबरी महोत्सव यज्ञ मैदान में आयोजित होगी, इसके लिए आज महिला मोर्चा की ओर से तैयारी बैठक की जा रही है। माता सबरी की रामायण में बहुत बड़ी भूमिका थी। माता सबरी आदिवासी समुदाय से आती थी। अनादि काल से उनकी बहुत मान्यता है। इसी को लेकर हमलोग सबरी महोत्सव मना रहे हैं। इस महोत्सव में संथाली गायकार रथीन किस्कू, खोरठा गायकार सतीश दास और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल होंगे। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीतामुनि हांसदा ने बताई की 25 फरवरी को सबरी महोत्सव मनाई जायेगी, जिसके लिए हमलोग तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल होंगे।
