विष्णुगढ़/जीवन सोनी : झामुमो कार्यकारी अध्यक्षा कल्पना सोरेन के राँची से गिरिडीह के प्रवास के दौरान विष्णुगढ़ सात मील चौक में झामुमों युवा नेता गौरव पटेल के नेतृत्व में हजारो की सँख्या में महिला एवं पुरुषों ने कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया।कल्पना सोरेन विष्णुगढ़ में स्वागत को आये कार्यकर्ताओ एवं आमजनों का अभिवादन किया।
जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन गिरिडीह में तय कार्यक्रमानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित होने जा रही थी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी,सचिव संजय प्रजापति, बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा,यशोदा देवी,जितेंद्र यादव,मथुरा मांझी डालेश्वर यादव,दुलारचंद पटेल, गंगाधर महतो,किशोरी महतो, शरीफ अंसारी,विनय कुमार दास, राणा इकबाल खान,सुनील अकेला,अनुराग बर्मन,सुनील सिंह,दुलारचंद पटेल,विनय कुमार,शिबू सोरेन,बाबू चंद मांझी,प्रसादी यादव,करमाली मियां,डॉक्टर सफाज,विनोद सोरेन,संजय पटेल,नारायण गंझु, लखन महतो,दिलेर आजाद, मुजफ्फर अंसारी समेत हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
