Saturday, November 8, 2025
Homeआज तक का खबरझामुमो कार्यकर्ताओं ने 16 वे दिन निकाली पदयात्रा

झामुमो कार्यकर्ताओं ने 16 वे दिन निकाली पदयात्रा

पाकुड़ : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरानंदनपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में 16वे दिन प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च सह पद यात्रा निकाला गया।झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानाशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।

पदयात्रा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोशफीना हेम्ब्रम और महिला सचिव सुशीला देवी के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव हेमंत सोरेन के प्रति बढ़ रहे थे ।जिसमें विरोधियों का लगातार जन समर्थन खो रहे थे। इसे देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत हेमंत को ईडी को माध्यम बनाकर गिरफ्तार किया है । जनता

केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह सचिन नूर आलम प्रखंड सचिव राजेश सरकार ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन अन्ना हेम्ब्रम महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा मुर्मू , स्टीफ़न मुर्मू ,संग्राम मरांडी ,प्रकाश मरांडी ,लखीराम मुर्मू , राहुल साह ,प्रदीप हाजरा ,रियाज अंसारी ,गौर सरकार ,सुबल ठाकुर , तनवीर आलम ,साफु शेख़ ,जाकिर हुसैन ,अब्दुल मालेक ,आस्तीक रक्षित ,सुरोजीत मांझी ,हरवा घोस ,उत्तम घोष ,दयानन्द भगत ,,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments