धनबाद/ मनोज कुमार सिंह
धनबाद/निरसा: झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याय मार्च के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे। उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव माननीय श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति बढ़ रहे थे। जिसमें विरोधियों का लगातार जन समर्थन खो रहे थे। जिसको देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है।
भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे। आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोगों की जन समर्थन से पूर्ण आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला युवा अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम कुरैशी, मोहम्मद शमीम अंसारी, पवन माजी, कासिम अंसारी आदि ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे।
