Monday, November 3, 2025
Homeआज तक का खबरझामुमो कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारी ने मिल कर निकाला न्याय यात्रा

झामुमो कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारी ने मिल कर निकाला न्याय यात्रा

जामताड़ा/चंदन सिंह 

जामताड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों ने न्याय यात्रा निकाली। यह न्याय यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए झामुमो कार्यालय पहुंचा। न्याय यात्रा में सैकड़ो की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे जिन्होंने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा जैसे नारे लगा रहे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। झामुमो जिला प्रवता देवाशीष मिश्रा ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेज दिया गया है जिसका विरोध हमारी पार्टी करती है और जब तक हेमंत सोरेन जेल से नहीं छुटते हैं तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। वही पार्टी के नेता रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि यह न्याय यात्रा जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकाली जा रही है और हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा द्वारा साजिश के तहत जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments