विष्णुगढ़/जीवन सोनी : विष्णुगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड सचिव सह बीस सूत्री सदस्य संजय प्रजापति ने विष्णुगढ़ की जनसमस्या निवारण हेतु हजारीबाग जिला के उपविकास आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की।बताया गया कि विष्णुगढ़ के कसेरा मुहल्ला के तारा नाला से चलानिया जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग जो काफी दयनीय और जर्जर स्थिति में है।सड़क पर बड़े-बड़े बोलडर उभर कर सामने आ गए हैं। प्रतिदिन इस सड़क से गुजरने वाले लोग दुर्घटना की शिकार हो रहे हैं।इसके अलावे विष्णुगढ़ प्रखंड के कई और भी जनसमस्या निवारण हेतु समस्याओं से अवगत कराया गया।इस दौरान उपविकास आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा।
झामुमो सचिव ने विकास से वंचित क्षेत्रों की तरफ उपविकास आयुक्त का कराया ध्यानाकर्षण
RELATED ARTICLES
