झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को मौसम बदल गया, जिससे बादल छाए रहे। राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग स्थित सिंहभूम और आसपास के जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। राजधानी समेत कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में 1.2 मिमी बारिश हुई। जिले के कुछ अन्य स्थानों समेत शाम में रांची में भी छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ झारखंड के उत्तरी हिस्सों से गुजर रहा है। इससे इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
रांची में सुबह और शाम के दौरान आंशिक बादल छाए रहे। रांची का अधिकतम तापमान 24 घंटों में एक डिग्री नीचे गिरा। यह 29.0 रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आयी। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया
जिलों के तापमान डिग्री में
जिला अधिकतम न्यूनतम
रांची 29.0 15.7
जमशेदपुर 29.0 15.6
मेदिनीनगर 31.0 17.6
बोकारो 32.0 16.1
देवघर 28.4 15.1
साहिबगंज 30.0 15.0
चतरा 15.1 8.8
गढ़वा 29.6 14.0
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इससे अगले दो से तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे आनेवाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट होने का हो सकती है।
