Sunday, November 2, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Weather : दो दिनों बाद बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम,...

Jharkhand Weather : दो दिनों बाद बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में ऐसा रहेगा हाल

रांची :  पिछले तीन दिनों से राजधानी समेत आसपास के जिलों में तेज धूप ने सर्दी के असर को कम कर दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 10, 11 व 12 मार्च को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 13 मार्च को शहर व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं।

यहां भी हो सकती है वर्षा

13 मार्च तक दोपहर में धूप के साथ रह-रहकर आंशिक बादल के छाने और छिटपुट वर्षा की संभावना बनी हुई है। 13 मार्च व इसके अगले दो दिनों तक राजधानी के अलावा सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो में वर्षा हो सकती है।

साथ ही मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। बताया गया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण 13 मार्च के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

सबसे कम लोहरदगा का तापमान

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री चाईबासा का जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments