Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Weather: झारखंड में ठंड की विदाई, 30 डिग्री पारा से गर्मी...

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की विदाई, 30 डिग्री पारा से गर्मी का स्वागत, इस दिन से बारिश की संभावना

राजधानी समेत झारखंड से ठंड की विदायी हो गयी है। दिन की कड़ी धूप में गर्मी लग रही है। राज्य के अंदर अधिकतम पारा 35.0 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री को पार कर चुका है। रांची का अधिकतम 30.1 और मेदिनीनगर का 33.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में बुधवार और गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 23 फरवरी को राजधानी समेत पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन बदलाव के बावजूद मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। केवल न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। बारिश होने के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौजूदा समय में राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री और अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है। इससे दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य के कोल्हान जिलों में 23 फरवरी को बादल छा सकते हैं। छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

जिलों के तापमान (डिग्री में)

जिले             अधिकतम             न्यूनतम

रांची                 30.1                 18.0

जमशेदपुर         34.6                  18.6

मेदिनीनगर        33.4                  16.0

बोकारो             31.5                  17.4

चतरा                30.4                  14.9

गढवा                31.6                  15.2

देवघर               32.8                   16.3

साहिबगंज          29.1                   12.7

फरवरी महीना के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सूर्य लगातार उत्तरायण होता जा रहा है। इससे दिन में कड़ी धूप निकल रही है। इससे राजधानी समेत झारखंड में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। आनेवाले समय में इसमें और वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments