Thursday, November 6, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand News: शोभा यात्रा पर पथराव मामला, 18 गिरफ्तार, 20 नामजद, 500...

Jharkhand News: शोभा यात्रा पर पथराव मामला, 18 गिरफ्तार, 20 नामजद, 500 पर केस दर्ज

रांची के नगड़ी बाजार में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल मामले में 20 नामजद व 500 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। नगड़ी सीओ के बयान पर दर्ज केस में दोनों पक्षों के लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें उपद्रव, पथराव, तोड़फोड़ व धार्मिक विद्वेश फैलाने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने 27 लोगों को हिरासत में लिया था। जांच के बाद 18 की गिरफ्तारी हुई। इसमें एक नामजद व 17 अप्राथमिक आरोपी हैं। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए हैं। सीओ ने आवेदन में कहा है कि प्रतिमा जुलूस केसरी मुहल्ला होते हुए नया तालाब की ओर जा रहा था। जुलूस में शामिल सभी प्रतिमाएं धार्मिक स्थल को पार कर गईं थीं। तभी जुलूस में शामिल लोग धार्मिक स्थल के पास नारेबाजी करने लगे, जिससे मौजूद एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक स्थल से नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

Jharkhand News: शोभा यात्रा पर पथराव मामला, 18 गिरफ्तार, 20 नामजद, 500 पर केस दर्ज

हालांकि पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। इस बीच धार्मिक स्थल के बाहर से भीड़ पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स के आने पर कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments