Sunday, October 26, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand News : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया वार रूम,...

Jharkhand News : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया वार रूम, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस वार रूम का गठन किया है। इसके चेयरमैन और संयोजकों की घोषणा की गई।

मानस सिन्हा चेयरमैन, नेली नाथन व अमृत सिंह को-चेयरमैन और दीपक ओझा, अजय सिंह, पूर्णिमा सिंह, अजय जैन, जफर इमाम, राजीव नारायण प्रसाद, पिया बर्मन, गुलजार अहमद सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा मदन मोहन शर्मा और सूर्यकांत शुक्ला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के साथ को-ऑर्डिनेशन करने के लिए सह संयोजक बनाया गया है।

राजेश ठाकुर ने वार रूम के चेयरमैन, सह-चेयरमैन, सदस्यों व संयोजकों के साथ बैठक की। कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे लिए जीने-मरने का विषय है। वार रूम चुनाव के दौरान संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कायम रखने में अहम कड़ी होता है। विपक्ष की गतिविधियों पर नजर रखते हुए हर आक्षेप और आरोपों का जवाब देने के लिए कारगर रणनीति बनानी होगी। इस पर अमल करने की पूरी जवाबदेही वार रूम के सदस्य और संयोजकों की होगी।

जिलाध्यक्षों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों के साथ जूम मीटिंग भी की। निर्देश दिया कि वार रूम के चेयरमैन, सह-चेयरमैन, सदस्यों द्वारा मांगी गई हर सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाए। इसे प्राथमिकता सूची में रखा जाए, ताकि संगठन धारदार तरीके से चुनाव लड़ सके। वार रूम की गठबंधन के साथी दलों से आपसी समन्वय लगातार बनाए रखने में भी अहम भूमिका होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments