Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Crime News : आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़की से झारखंड...

Jharkhand Crime News : आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़की से झारखंड में गैंगरेप

झारखंड में छत्तीसगढ़ की एक डांसर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लड़की आर्केस्ट्रा में काम करती है। पलामू जिले में इस डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। यह लड़की एक कार्यक्रम के लिए यहां आई थी। जिसके बाद अब पलामू में उनके साथ दरिंदगी की गई है। इस मामले में पीड़िता ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस डांसर को पलामू के हुसैनाबाद इलाके में एक कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया गया था। बाद में यह कार्यक्रम किसी कारणवश रद्द कर दिया गया था। महिला कलाकार के साथ पलामू आए अन्य कलाकारों के रहने के लिए यहां एक किराए का मकान लिया गया था। महिला कलाकार समेत अन्य कलाकारों को बिश्रामपुर के कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए बुलाया था।

आरोप है कि रविवार की रात आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। डांसर के बेहोश हो जाने के बाद आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। जिस कमरे में डांसर के साथ यहां वारदात हुई है उस कमरे के आसपास ही दूसरे कमरों में डांसर के अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। बाद में गैंगरेप पीड़िता की बहन और अन्य कलाकारों को जब इस बात की जानकारी मिली तब स्थानीय थाने में केस दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो आरोपी अजय और बिंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस आगे ेकी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments