Sunday, November 2, 2025
Homeआज तक का खबरटेकलाल बाबू के पदचिन्हों पर चलने का झामुमों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

टेकलाल बाबू के पदचिन्हों पर चलने का झामुमों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

विष्णुगढ़/जीवन सोनी : गुरुवार को विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय विष्णुगढ़ के परिसर तथा दौलत महतो बीएड कॉलेज बनासो में झारखंड आंदोलन के जननायक सह पूर्व सांसद व विधायक स्व. टेकलाल महतो की 79वी जयंती मनाई गई।इस अवसर टेकलाल बाबू की पुत्रवधु डॉ. गीता मेहता, पौत्र झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल ने अपने दादा स्व० टेकलाल बाबू के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में दादा जी स्व. टेकलाल बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। साथ ही कई वर्षों से उन्होंने मांडू को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। माण्डू विधानसभा क्षेत्र में झामुमो काे सिंचने का काम उन्होंने किया है। स्व. टेकलाल बाबू ने झारखंडी जनता के हक व अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है। अपने विधायकी कार्यकाल में जो विकास का कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है। मैं उन्हें शत शत नमन करता हूं। इस दौरान स्व. टेकलाल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्या यशोदा देवी,प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी,प्रखंड सचिव संजय प्रजापति,वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव,संजय पटेल , प्रखंड उपाध्यक्ष राम किशोर महतो,सुनील अकेला,शरीफ अंसारी,अनिल कसेरा,रामलाल सोरन,छोटू हंसदा,अनन्तलाल महतो,रकीब अंसारी,संजय महतो,फालेंद्र यादव,मुकेश महतो,जितेंद्र पांडेय,शेख वसीम , राजा बाबू,लखन महतो,सुनील सिंह,रोहित कुमार दास ,मनोज यादव,तुलेश्वर महतो संतोष महतो समेत सैंकड़ों की संख्या लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments