जयजित सिंह
महेशपुर (पाकुड़) : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र देव सिंह ने रविवार शाम को प्रखंड के सिंगना गांव में जनजाति लोगों के साथ सीधा संवाद किए। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए योजनाओं का लाभ लेने को कहा। उन्होंने जनजाति लोगों से अपील किया कि यहां के भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में बड़ी अंतर से जीत दिलाए। तभी इस क्षेत्र का विकास होना संभव है। मोदी जी की गारंटी है की क्षेत्र का विकास शत: प्रतिशत हो। यहां से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाए क्षेत्र का विकास करने का गारंटी मोदी जी का है। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने जनजाति लोगों से केंद्र सरकार के तरफ से चलाए जा रहे। कौन-कौन योजना की लाभ मिला है। इसकी भी जानकारी लिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय कार्यक्रम संचालक सह प्रभारी अमित अग्रवाल के अलावे सैकड़ों जनजाति लोगों मौजूद थे।
