Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरनिष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर अंतरराज्यीय बैठक का...

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर अंतरराज्यीय बैठक का देवघर परिसदन में आयोजन

देवघर संवाददाता संजय यादव 

सोमवार को देवघर को परिसदन में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर अंतरराज्यीय बार्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल व भागलपुर सह मुंगेर आयुक्त संजय कुमार सिंह द्वारा की गयी। सर्वप्रथम देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने सभी जिला के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक अंतरराज्यीय व अंतर जिला की बैठक लोकसभा आम चुनाव में सुरक्षा व्वयवस्था को दुरूस्थ व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मुख्य रूप से आयोजित की गयी है।

इसके अलावे बैठक में सीमावर्ती वाले इलाकों में पड़ने वाले बूथों पर विशेष चौकसी बरतने, चेकनांका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने, बोर्डर वाले जंगली क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एलआरपी चलाने, सूचनाओं का आदान प्रदान करने सहित कई बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वैसे अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया जो अपराध एक राज्य के क्षेत्र में कर दूसरे राज्य में भागे हुए हैं। वैसे अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। साथ हीं लोकसभा आम चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर बिन्दूवार चर्चा की गयी, वहीं विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जा सके। इसके अलावे चुनाव के दरम्यान विभिन्न सीमावर्ती के जिलों के बॉडर पर क्या समस्याएं है एवं इसके निदान पर बिन्दूवार चर्चा करते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी भी बरती जाएगी। इसके अलावे चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर सयुंक्त रूप से कार्रवाई की जाने की बात कही गयी। आगे चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरें का अधिष्ठापन व एकसाइज चेकपोस्ट बनाये जाने के अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ नकस्लियों गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर विस्तृत चर्चा की गयी। वहीं

संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल ने कहा कि सोशल मीडिया निगरानी के अलावा संचार की व्यवस्था के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने बिहार राज्य में शराब बंदी के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। साथ हीं उन्होंने नषीली पदार्थ व जाली नोट जैसे तस्करी पर सख्ती से निपटने की बात कही। वहीं भागलपुर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने चुनाव के दौरान समीवर्ती राज्य व जिलों के थानों के बीच आपसी समन्वय को सुढृढ़ करने के साथ उड़न दस्ता दल को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। अपराधियों व अभियुक्तों के सीमावर्ती दूसरे जिले में आवागमन पर रोक के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों का ब्यौरा साझा करने की बात कही गयी। साथ ही मतदान के 48 घंटा पूर्व से हीं चुनाव क्षेत्र में बाहरी मतदाता एवं बाहरी नेता को क्षेत्र से बाहर रखने के साथ-साथ बॉडर सिलिंग पर चर्चा की गयी। इसके अलावे लोकसभा चुनाव के दरम्यान सोषल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातारण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को सम्पन्न कराया जा सके।

मौके पर उपायुक्त दुमका, उपायुक्त देवघर, भागलपुर जिला दंडाधिकारी, बांका जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक भागलपुर, पुलिस अधीक्षक बांका, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोडडा, झाझा, उप निर्वाचन पदाधिकारी देवघर व भागलपुर के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत आदि लोगों मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments