Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरडिक्की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग,देव परिसर कॉलोनी बरवाअड्डा

डिक्की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग,देव परिसर कॉलोनी बरवाअड्डा

धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी अजीब मोड़ के पास देव परिसर कॉलोनी स्थित डिक्की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर खाक हो गई। आग किस कारण लगी, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के चारों ओर आग लगी होने के कारण लगभग तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक फैक्ट्री के अंदर रखी डिक्की, मशीनें व हेलमेट आदि जल कर खाक हो गई थी। घटना की सूचना पर फैक्ट्री मालिक श्रवण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments