Friday, December 12, 2025
Homeआज तक का खबरईद के मौके पर एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

ईद के मौके पर एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट 

दारू प्रखंड में रमजान के महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते है।जिसे इस्लामिक पंथ के अनुसार रोजा कहा जाता है। इस एक महीना के दौरान रोजेदार पूरे माह कई नियमो का पालन करते है। रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज अवश्य ही यदा करते है। रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान भी करते है।जकात के संदर्भ में ऐसा माना जाता है कि अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है। इस महीने इबादत करने वाले हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है। इन सब नियमो के अलावे रोजा वाला महीना में सेहरी व इफ्तेहार का भी बहुत अधिक महत्व देते है।

प्रखंड के इन जगहों पर की गई नमाज यदा:पूरे एक माह से रमजान के पाक महीना भर रोजा यानी उपवास को रमजान की अंतिम नमाज के साथ संपन्न हो गया। ईद का नमाज पिपचो मस्जिद , जबरा ईदगाह, पेटो मस्जिद, हरली ईदगाह ,जिनगा मस्जिद, मेढकुरी मस्जिद, कबिलासी ईदगाह, लोहंडी मस्जिद, जरगा मस्जिद में किया गया। नमाज यदा करने के बाद लोग एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया एवं एक दूसरे के घर जाकर सेवई का ग्रहन किया। पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण ईद मना। इस मौके पर दारू पुलिस की तत्परता नजर आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments