Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरBIG BREAKING : नहीं रहे झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो

BIG BREAKING : नहीं रहे झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो

समाजवादी चिंतक व् झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 4 अप्रैल की अर्ध रात्रि निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उन्होंने रांची के लालपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पुरे झारखंड में शोक की लहर है। उनका निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया।

दिवंगत पूर्व मंत्री लालचंद महतो के कानूनी सलाहकार भौमिक ने दूरभाष पर बताया कि 4 अप्रैल की रात्रि लगभग ग्यारह बजे पूर्व मंत्री महतो के अंग रक्षकों द्वारा उन्हें तबियत खराब की सूचना दी गयी।

सूचना के बाद वे मंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद अंग रक्षकों की मदद से उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भौमिक ने बताया कि इससे संबंधित सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है। परिजन रात्रि में हीं रांची के लिए प्रस्थान कर गये है। ज्ञात हो कि, बोकारो जिला के हद में बैद्यकारो रहिवासी दिवंगत लालचंद महतो ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन से की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments