Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरRanchi Crime News : रांची के कपड़ा मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली...

Ranchi Crime News : रांची के कपड़ा मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से शख्स की मौत

रांची : झारखंड के रांची के कपड़ा मंडी में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। कपड़ा मंडी रांची मेन रोड पर है। शनिवार को कुछ अपराधियों ने एक शख्स को पीछे से गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में छोटू नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक छोटू कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। फायरिंग के बाद मंडी में भारी संख्या में फोर्स पहुंची है। इलाके में डर का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, रांची के कपड़ा मंडी में कुछ अपराधियों ने छोटू नाम के एक शख्स पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में जवान पहुंचे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क पर खून बिखरा है, आसपास भीड़ जमा है और फोर्स तैनात है।

यह भी जानिए:
झारखंड के लोहरदगा जिले में बारातियों को ले जा रही एक बस एवं ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके के ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई।

कुडू पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। ट्रक चालक सहित आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया है। बारात रांची जिले के बोरेया इलाके में गई थी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments