Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरबरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार परिसर में खड़ी 8 गाड़ियों में लगी आग,...

बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार परिसर में खड़ी 8 गाड़ियों में लगी आग, मची अफरा तफरी

धनबाद /मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

धनबाद : बरवाअड्डा स्थित बाजार समिति परिसर में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगो ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दी है। बताते चले कि कृषि बाजार में ही मतगणना स्थल भी है। बताया जाता है की बरवाअड्डा पुलिस के द्वारा जब्त की गई गाड़िया यहां खड़ी थी जिसमे आग लगी है आग लगने से आठ कारें पूरी तरह से जल गई है। फिलहाल आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन मतगणना स्थल के कुछ ही दूरी पर आग की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments