Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरधनबाद में फिर फटी धरती, सड़क के आसपास बना गोफ, जहरीली गैस...

धनबाद में फिर फटी धरती, सड़क के आसपास बना गोफ, जहरीली गैस का रिसाव

धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद: धनबाद कोलांचल में बीते 2 वर्षों से अवैध कोयला खनन तस्करी हुई थी। फायर डेंजर जोन बंद मुहानों से कोयला खनन किया गया। जिसका असर अब देखनो को मिल रहा है। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के आगरडीह में आचनक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। जिससे लगातार जहरीली गैस रिसाव हो रहा है।

इस गोफ से भारी मात्रा में जहरीली गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। आगरडीह बूढ़ा बाबा मंदिर के पास जोरदार आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा है। यहां आसपास रह रहे लोग इस घटना से भयभीत है। वहीं तेतुलिया कतरास मुख्य मार्ग में जगह_ जगह दरारें पड़ गयी हैं। मुख्य सड़क के रास्ते बच्चे प्रतिदिन स्कूल आना जाना करते हैं। वहीं स्थानीय लोग बाजार आना जाना भी इसी दरार वाली सड़क से कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दी। बीसीसीएल प्रबंधन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गोफ की भराई करने में जुट गए हैं। गैस निकलने के कारण पूरा इलाका धुआं धुआं हो रहा है। जिस कारण से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कोयला खनन बंद मुहानों से होने के कारण गोफ बना है। जिससे गैस रिसाव हो रहा है। इसके आलावा मुख्य सड़क पर भी दरार आ गई है। लोग सुरक्षित रहे इसका उपाय बीसीसीएल को करना चाहिए।

वहीं बीसीसीएल के अधिकारी ने कहा पूर्व में ही कोयले में आग लगी हुई है। जिसके कारण गोफ बना है और पूरा क्षेत्र डेंजर जोन घोषित है। अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए लोग खुद इस स्थान से चले जाएं जहां जगह मिले वे वहां बस जाएं। क्योंकि बीसीसीएल आधिकारिक रूप से किसी को कहीं भी बसा नहीं सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments