जामताड़ा/चंदन सिंह
बसंत सोरेन ने दुमका लोकसभा को पूरे झारखंड के लिए महत्वपूर्ण बताया है। जामताड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि दुमका लोकसभा पर दिल्ली के नेताओं की नजर है। जब हमारी पार्टी ने नलीन सोरेन को दुमका लोकसभा से उम्मीदवार बनाया तो विपक्षी दलों का चेहरा देखने लायक था। बसंत सोरेन ने कहा कि दुमका लोक सभा पूरे झारखंड का नाक है और हम इस सीट को जीत कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही विपक्ष साजिश कर घर को तोड़ने का काम किया है और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया है लेकिन इसका जवाब यहां की जनता देगी। वही स्टीफन मरांडी ने कहा कि भाजपा गुरुजी के परिवार को बर्बाद करने पर तूली हुई है। भाजपा ने घर को तोड़ा और सीता सोरेन को अपने पाले में मिल लिया। भाजपा ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में रखा है ताकि इस लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार नहीं कर पाए और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल इस घटना से बढ़ गया है जो भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा. वही महागठबंधन के उम्मीदवार नलिन सोरेन ने भी भाजपा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए को यह सरकार हजम नहीं हो पा रहा था और यही वजह है कि पूर्व मुख्यमंत्री को साजिश के तहत जेल भेज दिया है।
