जयजित सिंह
महेशपर (पाकुड़ ) : महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा मिशन टोला के दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार को पेयजल की समस्या को लेकर महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के हाथीमारा गांव के पास जाम कर दिया। महिलाएं सड़क पर बाल्टी एवं बर्तन रखकर पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे थे। सुबह 8:30 बजे से 10 तक रहा इस सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार सिंहा, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार साहा के साथ जाम स्थल पहुंचकर संबंधित समस्या का जानकारी लेते हुए सड़क जाम हटाने को कहां परंतु महिलाएं त्वरित समस्या का निष्पादन की मांग कर रहे थे। सीओ ने सड़क जाम कर रहे लोगों का आश्वासन दिया कि तत्काल ग्रामीणों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। और जल्द से जल्द खराब पड़े सभी चपकालों को मरमत्ति किया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर लगभग डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। सड़क जाम कर रहे महिलाएं अनासतस्या मुर्मू , श्रीमती मुर्मू , दासमुनि मुर्मू , जोगेश्वरी मुर्मू , सनती मरांडी, शिवानी हंसदा सुमित अन्य महिलाओं ने बताई की गांव में 100 से अधिक आबादी है। गांव में मात्र दो चापाकल है। एक चापाकल बरसों से खड़ा पड़ा हुआ है। एक में पानी उठता था। परंतु विगत सप्ताह से वह भी पूरी तरह खराब होकर पड़ा हुआ। जिस कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीण अपने गांव से आधा किलोमीटर दूर एक घर से मोटर पंप से पानी लेकर अपना परिवार एवं अपना प्यास बुझाते थे। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत के मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से समस्या का शिकायत किया। परंतु आश्वासन के सिवा उन लोगों को कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में चापाकल मरम्मती के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। परंतु धरातल पर कार्य नहीं किया गया है। चापाकल मरमत्ती के नाम पर सिर्फ पैसे की बंदरबांट किया गया है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि उक्त टोला में डीप बोर्डिंग के अलावे नए चापाकल भी बनवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।
